Blog

नावानगर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, प्रफुल्ल कुमार ने संभाली कमान

बक्सर (नावानगर)। स्थानीय थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल कुमार ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यह नियुक्ति शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश के निर्देश पर बक्सर पुलिस कप्तान द्वारा की गई है।


पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और उपद्रवियों व शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि थाना क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को निष्पक्ष और त्वरित न्याय दिया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
गौरतलब है कि नावानगर थाना की निवर्तमान थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केशरी का तबादला एसपी शुभम आर्य द्वारा डीआईजी के निर्देश पर पुलिस केंद्र किया गया है। उनके स्थान पर प्रफुल्ल कुमार को नावानगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!