राष्ट्रीय युवा दिवस पर मानस सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, शुभम कुमार उर्फ विराज रहे प्रथम


बक्सर।मां निर्मला देवी फाउंडेशन, बक्सर (एम.एन.डी. फाउंडेशन) युवा मंडल द्वारा मेरा युवा भारत केंद्र, बक्सर के सौजन्य से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एम.भी. कॉलेज, बक्सर स्थित मानस सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.एस.एस. कार्यक्रम प्राधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने की।
कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार चौधरी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि प्रभात उपस्थित रहे।
क्विज प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त पर आधारित थी, जिसमें कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों को उत्तर देने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक समिति द्वारा किया गया, जिसके आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायरी देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
परिणाम की घोषणा के अनुसार प्रथम स्थान शुभम कुमार उर्फ विराज ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अंजली कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रियांशु शुभम को मिला।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डुमरांव प्रखंड की स्वयंसेवक अंजली कुमारी, सिमरी प्रखंड के स्वयंसेवक आशीष कुमार, मेरा युवा भारत केंद्र से शिव कुमार तथा एम.एन.डी. फाउंडेशन की ओर से डॉ. रास बिहारी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



