Others

विश्वामित्र सेना स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह की तैयारियां पूर्ण, 22 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

बक्सर। सनातन संस्कृति, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रचेतना के मूल्यों को आत्मसात किए संगठन विश्वामित्र सेना के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह” को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरे उत्साह, निष्ठा और सेवा भाव के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक बक्सर के वामन आश्रम खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने आयोजन को लेकर कहा कि विश्वामित्र सेना का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि “प्रथम स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है। बक्सर देवभूमि है और यहीं से सनातन चेतना को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य हमारे संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।”

संगठन का मानना है कि यह प्रथम स्थापना दिवस न केवल एक संगठनात्मक उपलब्धि है, बल्कि बक्सर को सनातन चेतना की भूमि के रूप में और अधिक प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

विश्वामित्र सेना ने समाज के सभी वर्गों, संत समाज, बुद्धिजीवियों, मातृशक्ति एवं युवाओं से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने कहा कि जनसहभागिता से यह कार्यक्रम सेवा, संस्कृति और राष्ट्रहित का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सफल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!