Others

रेडियंट पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

बक्सर | 1st News Bihar
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और भावी पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बक्सर की पहल पर रेडियंट पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं—वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, चरित्रवन बक्सर एवं लाढोपुर दानी कुटिया, कृतपुरा बक्सर—में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन एवं ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल के पालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार के प्रति छात्रों को जागरूक करना रहा।


क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा सिंह एवं रिया सिंह (कक्षा 9वीं) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रिया सिंह एवं आशिष कुमार सिंह (कक्षा 10वीं) को मिला, जबकि तृतीय स्थान रक्षित ठाकुर (कक्षा 10वीं) एवं हिमांशु सिंह (कक्षा 9वीं ‘A’) ने हासिल किया।


इसके अलावा विशेष गुप्ता, ऋषि कुमार, शिवम पाण्डेय, आस्था राज, राज हंसनी, आदित्य कुमार शर्मा, आदित्य कुमार, पिंस कुमार सिंह, विक्की मिश्रा, रितिका कुमारी, दिशा चौधरी, अंकु सिंह राजपूत, अमित कुमार, हिमांशु तिवारी, आशिष कुमार दुबे, रोशन कुमार एवं शुभम गुप्ता सहित कई विद्यार्थियों को बेस्ट परफॉर्मर के रूप में चयनित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में जिला प्रशासन बक्सर के अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस मौके पर एमवीआई संदीप कुमार, एमवीआई विकास, ईएसआई सत्यवती, नेहा, चंदन, प्रांजल, रंजन कुमार वैष्णव, ईएसआई अद्विती एवं शालिनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।


विद्यालय के निदेशक पारसनाथ सिंह ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेडियंट पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है।

वहीं प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि आज के छात्र ही कल के चालक और नागरिक हैं, इसलिए उन्हें अभी से अनुशासन एवं नियमों का महत्व समझना आवश्यक है। उप प्रधानाध्यापिका श्यामली सिंह ने भी कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान का विकास करती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!