Others

बालिका दिवस पर डीएम साहिला ने बालिकाओं से किया संवाद, समाज में बालिका सशक्तिकरण का संदेश!

बक्सर: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा बक्सर में एक भव्य सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) कवि प्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में डीएम साहिला ने बालिकाओं से सीधे संवाद किया। बालिकाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार, अनुभव और अपेक्षाएँ साझा कीं। डीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

शिक्षा विभाग ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भाषण, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

बालिका संरक्षण और समाजिक चेतना पर जोर
उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर जोर दिया।

साइबर सुरक्षा पर विशेष जानकारी
साइबर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी ने बालिकाओं को साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के नियंत्रित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, सहायक निदेशक सामाजिक दिव्यांगजन कोषांग, कारा अधीक्षक बक्सर, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वय,  विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी सदर हॉस्पिटल बक्सर अवनी मिश्रा ,केंद्र प्रशासक सहित महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!