Others

15 वर्षों से परंपरा का निर्वाह कर रही बिंदास कमिटी, शेरपुर में सरस्वती पूजा बना संस्कृति और सभ्यता का जीवंत उदाहरण

बक्सर।सदर प्रखंड के शेरपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बिंदास कमिटी के तत्वावधान में आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। बीते 15 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह पूजा महोत्सव आज गांव में संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
महोत्सव के दौरान विद्या की देवी मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा में गांव के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि सरस्वती पूजा केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देती है। बिंदास कमिटी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

इस सफल आयोजन में बिंदास कमिटी के सदस्यों टिंकू पांडे, बंटी लाल, टिंकू यादव, राजू यादव, आदित्य गुप्ता, छोटू खरवार, अर्जुन गुप्ता, मंटू महाजन एवं सहेंद्र यादव का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

ग्रामीणों ने कमिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है।
अंत में कमिटी द्वारा शांति, सद्भाव और गांव के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूजा महोत्सव का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!