Others

77वें गणतंत्र दिवस पर बिहार सेंट्रल स्कूल में लहराया तिरंगा, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 🇮🇳

Koबक्सर।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आर.बी. सिंह ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय की उप निदेशिका उर्मिला सिंह एवं सचिव सरोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण के पश्चात निदेशक आर.बी. सिंह ने उपस्थित शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र के नवनिर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके नैतिक, सामाजिक निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के रुझान, सोच और आंतरिक मनोदशा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देना केवल विषयगत ज्ञान से कहीं अधिक आवश्यक है, क्योंकि यही संस्कार आगे

चलकर उन्हें एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सचिव सरोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्य, अनुशासन और संविधान के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैसे देश के सुचारू संचालन के लिए संविधान आवश्यक है, वैसे ही प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और कर्तव्यबोध होना अनिवार्य है। तभी हम एक सशक्त, उन्नत और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!