Blog

रोटरी बक्सर ने 77वाँ गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया, रोटरी भवन में रहा भव्य आयोजन

बक्सर।रोटरी बक्सर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी भवन में भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, सामाजिक समर्पण और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, पीडीजी डॉ सी.एम. सिंह, दीपक अग्रवाल, सौरभ, आशीष, अनिल, कृष्णन सिंह, सतेन्द्र सिंह, मीना जी, निर्मल सिंह, राजेश कुमार, सुजीत, मनोज कुमार, प्रदीप जैसवाल, सागर, आकाश गोयल, अमरनाथ, अनिल मनसिंहका, बबलू, ज्योति जोशी, मनीष, मंजेश, मीना, राजकुमार, प्रभुनाथ, रवि, निर्मल, सौरभ तिवारी, सुनील कुमार चौबे, तुन्नू जी, विनय कुमार सहित कई सम्मानित सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान रोटरी सहेली कार्यक्रम के अंतर्गत कोर्स पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में रोटरी के प्रयासों की सराहना की गई।

इसी अवसर पर रोटरी–रोट्रैक्ट क्रिकेट मैच के भव्य आयोजन की भी घोषणा की गई, जिससे युवाओं में खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर साबित खिदमत हॉस्पिटल एवं मानवाधिकार कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान डॉ दिलशाद ख्वाजा, लव कुमार, अरुण कुमार, डॉ खालिद, अधिवक्ता हमीद रज़ा, नसीम, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!