BlogOthers

बक्सर में बिहार स्तरीय राजस्व पटवारी मुंशी संघ का सम्मेलन, इटाढ़ी रोड स्थित मैरिज हॉल में जुटे सैकड़ों मुंशी

बक्सर।राजस्व पटवारी मुंशी संघ बिहार की ओर से बक्सर जिले में एक बिहार स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इटाढ़ी रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता बक्सर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पासवान ने की। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में राजस्व पटवारी मुंशी शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजस्व पटवारी मुंशी वर्षों से राज्य सरकार के हित में कार्य करते आ रहे हैं और सरकार द्वारा सौंपे गए राजस्व से जुड़े सभी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। राजस्व महा अभियान, आधार सिडिंग, अंचल कार्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों में मुंशी लगातार प्रशासन को सहयोग देते रहे हैं और राजस्व व्यवस्था की रीढ़ बनकर कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान मुंशियों की समस्याओं, अधिकारों एवं लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने एकमत से कहा कि मुंशियों के सहयोग के बिना राजस्व व्यवस्था का सुचारू संचालन संभव नहीं है।

सम्मेलन में संगठन को और मजबूत करने, आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा भविष्य में अपनी मांगों को राज्य सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में विनोदधर झा (प्रदेश सचिव बिहार), सुधीर कुमार शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष बिहार), अजय कुमार ठाकुर (प्रदेश संघर्ष समिति), राजीव कुमार (अध्यक्ष, पटना), मनोज तिवारी (जिला अध्यक्ष, कैमूर), गिरीश नारायण (जिला अध्यक्ष, रोहतास) सहित गौतम कुमार, अश्विनी कुमार, मधुकांत, शंकर पासवान, मदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमेश कुमार, राजबली जी एवं मधुकांत कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!