CrimeOthers

बक्सर में डीएम साहिला ने दलसागर खेल मैदान व चुरामनपुर की निर्माणाधीन संरचनाओं का किया निरीक्षण

बक्सर।जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा दलसागर खेल मैदान एवं चुरामनपुर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न संरचनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में NHAI बक्सर को सड़क मरम्मती से संबंधित आवश्यक कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। वहीं चुरामनपुर पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन एवं नवनिर्मित संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर को नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन को पूर्ण रूप से संचालित कराने का निर्देश दिया। साथ ही दलसागर खेल मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीएम ने उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को निर्देश दिया कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित स्पोर्ट्स क्लबों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न खेल विधाओं को प्रोत्साहित करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त खेल संरचनाओं के चारों ओर रनिंग ट्रैक का निर्माण, योग वाटिका का विकास, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने औषधीय पौधारोपण, तथा जर्जर मंच एवं पुस्तकालय की मरम्मती हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित मार्ग की मरम्मती कराने एवं पार्किंग स्थल को विकसित करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस निरीक्षण से क्षेत्र में खेल, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!