Others

बक्सर में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सदस्यता अभियान शुरू

बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बक्सर जिले के ज्योति प्रकाश चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर पार्टी का सदस्यता अभियान विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने आम जनमानस के बीच पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों एवं उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा अधिक से अधिक लोगों से सदस्यता अभियान में जुड़ने की अपील की। नेताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।


इस अवसर पर मुख्य रूप से बबन सिंह कुशवाहा, दिनानाथ ठाकुर, अरुण कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, राजकुमार मेहता, रमेश कुमार वर्मा, अरविंद कुशवाहा एवं धनजी कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!