CrimeOthers

ट्रेन के इंजन से 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

बक्सर में ‘ऑपरेशन सतर्क’ की बड़ी सफलता: ट्रेन के इंजन से 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
बक्सर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बक्सर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने ट्रेन के इंजन में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, स्टेशन परिसर से एक अन्य तस्कर को भी शराब के साथ दबोचा गया। यह कार्रवाई रविवार की आधी रात के बाद की गई।

इंजन बना ‘शराब का गोदाम
आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 63230 बनारस-आरा पैसेंजर के इंजन में शराब की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने बक्सर और टुड़ीगंज स्टेशन के बीच सघन जांच अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान ट्रेन के बीच वाले इंजन के गुप्त हिस्सों से ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। मौके से तीन तस्करों—गुनगुन कुमार (20 वर्ष), श्रवण कुमार (19 वर्ष) और संजय कुमार (19 वर्ष)—को गिरफ्तार किया गया। तीनों पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला देदौर के निवासी बताए जा रहे हैं।
बरामद शराब की कीमत करीब 78 हजार रुपये
इंजन से कुल 107.850 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 78,190 रुपये आंकी गई है।

जब्त शराब में शामिल हैं:
750 एमएल की 23 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की
750 एमएल की 58 बोतल 8 पीएम व्हिस्की
750 एमएल की 28 बोतल मैजिक मोमेंट्स
750 एमएल की 12 बोतल मैकडॉवेल्स
180 एमएल की 95 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस

स्टेशन परिसर से एक और तस्कर गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में स्टेशन परिसर से 25 वर्षीय मार्शल पुजारी को 8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वह सोहनीपट्टी मुहल्ला (श्री गौरीशंकर मंदिर के पास) का निवासी है और वर्तमान में वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रह रहा था।
इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ और जीआरपी के साथ टीम के सदस्य करण सिंह, डीके सिंह एवं बीके गौड़ की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!