Others

रोटरी इंटरनेशनल के 121वें स्थापना वर्ष पर बक्सर में पौधारोपण व पीपीएच कैंप, छात्रों को दी गई सीपीआर ट्रेनिंग

बक्सर। Rotary International के 121वें स्थापना वर्ष के अवसर पर सोमवार को बक्सर रोटरी के तत्वावधान में एक निजी विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण सह पीपीएच (पब्लिक हेल्थ) कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता के तहत विशेष कैंप का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई।

छात्रों को दी गई सीपीआर की विशेष ट्रेनिंग
इस अवसर पर छात्रों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में समय पर दी गई सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और जीवनरक्षक तकनीकों को सीखा।

सामाजिक सरोकारों में सक्रिय है बक्सर रोटरी
कार्यक्रम में रोटरी के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव सम साहिल, रोट्रैक्ट से राहुल, साबित खिदमत हॉस्पिटल से प्रमोद एवं मनीष सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि स्कूलों में इस प्रकार का सीपीआर प्रशिक्षण भविष्य में कई जिंदगियां बचाने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि बक्सर रोटरी स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है तथा आगे भी जनहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!