EntertainmentOthers

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, बक्सर में अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शानदार आगाज़

बक्सर। वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित New Delhi Public School, Buxar में वार्षिक अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन हवाई अड्डा मैदान में हुआ। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रितेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों को प्रतियोगिता के नियमों और कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।


प्रतियोगिता में कक्षा VI, VII, VIII एवं X के विद्यार्थियों की चार टीमों — जूनियर टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स जूनियर्स, सुपर स्ट्राइकर्स एवं स्कूल नाइट राइडर्स — ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, प्रतिस्पर्धा की भावना और छिपी प्रतिभा को निखारना है। साथ ही बच्चों से मोबाइल से दूरी बनाकर खेल मैदान से जुड़ने का आह्वान किया।
पहला मैच

पहला मुकाबला जूनियर टाइटंस एवं रॉयल चैलेंजर्स जूनियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जूनियर टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रॉयल चैलेंजर्स जूनियर्स ने निर्धारित 8 ओवर में 93 रन बनाए, जिसमें असजद अली ने शानदार 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जूनियर टाइटंस की टीम 65 रन पर ऑल आउट हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए असजद अली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।


दूसरा मुकाबला सुपर स्ट्राइकर्स एवं स्कूल नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्कूल नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 96 रन बनाए। राजकुमार ने 35 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स की टीम 8 ओवर में 83 रन ही बना सकी। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (40 रन व 5 विकेट) के लिए सत्यम कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

अंत में विजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना एवं उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!