BlogOthers

बक्सर में भारत की जनवादी नौजवान सभा का छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम, शिक्षा-रोजगार और युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर परिसर में छात्राओं द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. सिंह ने कहा कि “जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं समाज महान होता है।” उन्होंने छात्राओं के उत्साह और उनके हौसले की सराहना करते हुए कहा कि आज समाज तेजी से बदल रहा है और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा किया गया यह पौधा रोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला है।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन की सभी स्वयंसेविकाएं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और नेतृत्व भी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रात के समय भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन भी कराया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में विवेक सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सर, चिन्मय प्रकाश झा, अंजली दुबे, समीक्षा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सपना कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अनन्य कुमारी के साथ-साथ कृष्ण कुमार, आशीष मिश्रा, ऋषु मिश्रा, राहुल रंगीला एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!