Others

एमवी कॉलेज में 16 मार्च को ओपन क्विज प्रतियोगिता, छात्रों के शैक्षणिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

बक्सर: बक्सर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में छात्रों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026 को एक ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के कक्ष संख्या–07 में आयोजित होगी। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों के सभी सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता का पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों के मूलभूत सामान्य ज्ञान पर आधारित रहेगा। यह क्विज परीक्षा वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि एक घंटा निर्धारित की गई है। परीक्षा कासमय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) कृष्णा कांत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं छात्रों के ज्ञान, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।इस प्रतियोगिता के आयोजन में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा डॉ. नवीन शंकर पाठक ने भी विभाग के छात्र-छात्राओं से भाग लेने की अपील की है और प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!