BlogOthers

ईद मिलन में झलकी एकता की ताकत, बक्सर में गले मिलकर दी मुबारकबाद

बक्सर: बक्सर में रोटरी बक्सर, साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के संयुक्त तत्वावधान में ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर ईद की खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि जंगे बदर की जीत की खुशी में इस्लाम में 30 रोज़ों के बाद ईद मनाई जाती है, जो रोज़ेदारों के लिए बेहद खास दिन होता है। उन्होंने सभी लोगों को अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वे हर साल अपने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर सेवइयां खाते हैं, जिससे ईद की मिठास और आपसी प्रेम का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं।
समारोह में डॉ. शैलेश राय, रोटरी प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल, दीपक अग्रवाल, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. गैंग राय, डॉ. वीके सिंह, सौरभ तिवारी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, पूर्व पीडीजी डॉ. सीएम सिंह तथा शायर साबित रोहतासवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया।इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बक्सर की धरती पर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की परंपरा आज भी जीवंत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!