
बक्सर। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर द्वारा स्थानांतरण पर जा रहे चार न्यायिक पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री गौरव कुमार सिंह, श्री मानवेन्द्र सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती रंजना दुबे तथा मुंसिफ श्रीमती नेहा त्रिपाठी को माला, शॉल, मिठाई, कलम एवं भगवान वामन का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में सादे लेकिन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा एवं महासचिव विनंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे और सभी ने न्यायाधीशों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी। न्यायाधीशों ने भी अधिवक्ताओं के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बक्सर में बिताया गया समय उनके लिए सदैव यादगार रहेगा।
समारोह में अधिवक्ता विनोद मिश्रा, कृपाशंकर राय, उमेश सिंह, संजय पाण्डेय, दयासागर पाण्डेय, रामाकांत तिवारी, पवन कुमार राय, सत्येंद्र कुमार, राघव कुमार पाण्डेय, जीतेन्द्र कुमार, शैलेश उपाध्याय, डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा सहित कई अधिवक्तागण मौजूद थे।




