BlogCrimeOthers

बक्सर में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

एनसीसी कैडेट्स की सराहनीय भूमिका, छात्रों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बक्सर | बक्सर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के तत्वावधान में स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. सुजित कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगर्षि राजपूत (सहायक प्राध्यापक सह-एनसीसी पदाधिकारी), डॉ. जय प्रकाश मिश्र, डॉ. इसरार आलम, डॉ. अशोक कुमार यादव तथा डॉ. सीमा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के दौरान एनसीसी कैडेट्स की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने, आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रतिभागियों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंत में विभागाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!