OthersPolitics

बक्सर में बीजेपी के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी तेज, 6 अप्रैल को भव्य आयोजन

तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां, सिटी पैलेस मैरिज हॉल में हुआ आयोजन

बक्सर: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 6 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सिटी पैलेस मैरिज हॉल, कोईरपुरवां में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस दौरान पार्टी के नेताओं ने स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में हुई थी। तभी से पार्टी हर वर्ष स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाती आ रही है।

मौके पर शाहाबाद क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने जनसंघ काल से लेकर अब तक पार्टी के सफर को विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच रखा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने मीना सिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह एवं पुनीत सिंह को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

बैठक में संध्या पांडेय, दिलीप चंद्रवंशी, एसबी सिंह त्यागी, लखन मल्होत्रा, शंकर केसरी, इंद्रेश पाठक, दुर्गेश विद्रोही, पिंकी पाठक तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!