
बक्सर: शहर के बाबा नगर स्थित स्कॉलर्स एबोड स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की है कि यहां नामांकित बच्चों को मुफ्त वाहन सुविधा प्रदान की जाएगी।
यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए लागू होगी जो स्कूल से लगभग 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में निवास करते हैं। इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के साथ आयोजित बैठक के बाद की गई।
स्कूल की इस पहल का अभिभावकों द्वारा व्यापक स्वागत किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इससे न केवल उनका आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और समय की भी बचत सुनिश्चित होगी।
स्कूल के डायरेक्टर चंदन तिवारी ने बताया कि अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी री-एडमिशन फीस को लेकर होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल में किसी भी प्रकार का री-एडमिशन चार्ज नहीं लिया जाता है, जिससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलती है।
उन्होंने यह भी बताया कि उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को सभी विषयों के साथ-साथ गणित एवं विज्ञान की पढ़ाई अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाती है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब, सह-पाठयक्रम गतिविधियां और समय-समय पर आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं, स्कूल के प्राचार्य सुरेश कुमार, जो पूर्व में सरस्वती विद्या मंदिर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ने कहा कि विद्यालय की प्राथमिकता बच्चों में अनुशासन और शिष्टाचार का विकास करना है। उनका मानना है कि यही गुण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।
स्कॉलर्स एबोड स्कूल अपनी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, आधुनिक सुविधाओं और अभिभावक-हितैषी नीतियों के कारण क्षेत्र में तेजी से एक भरोसेमंद शिक्षण संस्थान के रूप में उभर रहा है।




