ऊर्जा सचिव मनोज कुमार ने चौसा पावर प्लांट का किया निरीक्षण, 660MW यूनिट चालू करने के दिए सख्त निर्देश

बक्सर जिले के चौसा स्थित पावर प्लांट में Bihar State Power Holding Company Limited के ऊर्जा सचिव-सह-प्रबंध निदेशक Manoj Kumar द्वारा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई।
भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम सचिव द्वारा SJVN Limited परिसर में पौधारोपण किया गया, इसके बाद पावर प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
बैठक में एसजेवीएन प्लांट के 660 मेगावाट के द्वितीय यूनिट को चालू करने में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सचिव महोदय ने डुमरांव स्थित 132KV/33KV ग्रिड का भी निरीक्षण किया और उसके रख-रखाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्त्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर समेत SJVN Limited के पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




