BlogOthersPolitics

संगठन चुनाव से लेकर राहुल गांधी के कार्यक्रम तक, बक्सर कांग्रेस की बैठक में कई अहम फैसले

बक्सर. जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय, बक्सर में युवा कांग्रेस के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव तथा 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बक्सर जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का वैमनस्य या गुटबाजी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने का प्रयास किया जाएगा तथा संगठन की मजबूती ही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए.

बैठक में बताया गया कि आगामी 15 जुलाई को पटना में राहुल गांधी वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में बक्सर जिले से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई.

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शहीद, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिट्टू यादव, राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय सचिव अनुराग त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, दिलीप यादव, जयकुमार यादव, अंकित सिद्धार्थ, गणेश कुमार, विकास राज, धनु कुमार, राम कुमार यादव, विकास कुमार, आनंद, रवि, अजित सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!