CrimeOthersPolitics

कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी में अक्षय तृतीया ऑफर,ज्वेलरी खरीदें और पाएं फ्री चांदी का सिक्का

बक्सर: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर के पिपरपाती रोड स्थित आईसीआईसी बैंक के समीप कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शो रूम द्वारा ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किए गए हैं। इस विशेष मौके पर ज्वेलरी खरीदने वालों को कई आकर्षक लाभ दिए जा रहे हैं, जिससे बाजार में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शोरूम की ओर से जारी ऑफर के तहत निर्धारित शर्तों के साथ डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 ग्राम का चांदी का सिक्का बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक की फ्लैट छूट, जबकि गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की फ्लैट छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।

अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को एक और खास सुविधा दी गई है, जिसके तहत केवल 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर ज्वेलरी बुकिंग कराई जा सकती है। इस संबंध में शोरूम के प्रोप्राइटर हिमांशु वर्मा ने बताया कि सोने की बढ़ती कीमतों के बीच यह ऑफर ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने कहा कि जो ग्राहक अभी बुकिंग कराते हैं, उन्हें भविष्य में कीमत बढ़ने पर अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा, जबकि कीमत कम होने पर ग्राहकों को कम राशि ही देनी पड़ेगी—यानी हर स्थिति में ग्राहक को फायदा मिलेगा।

वहीं, स्टोर मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि शोरूम हमेशा अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लाता रहा है। पूर्व में चलाए गए लकी ड्रॉ में बक्सर के ग्राहकों को बाइक और कार जैसे बड़े इनाम भी मिल चुके हैं। फिलहाल भी ग्राहकों को कूपन दिए जा रहे हैं, जिससे अगली खरीदारी में अतिरिक्त छूट का लाभ मिल सके।

अक्षय तृतीया के इस खास मौके पर शहरवासियों के लिए ज्वेलरी खरीदने का यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!