
बक्सर: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर सम्राट चौधरी से राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संतोष निराला ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और राज्य को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “विकसित बिहार” के संकल्प के साथ राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके द्वारा रखी गई विकास की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री राज्य को और अधिक गति देंगे।
संतोष निराला ने उम्मीद जताई कि सुशासन, विकास और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिहार को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।




