BlogCrimeOthers

फाउंडेशन स्कूल का शानदार रिजल्ट. आराध्या बनी स्कूल टॉपर. 100% सफलता से लहराया परचम

बक्सर: जिले के फाउंडेशन स्कूल ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. विद्यालय के सभी 185 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे, जिससे रिजल्ट 100 प्रतिशत दर्ज किया गया. इस उपलब्धि ने एक बार फिर विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को साबित किया है.

विद्यालय की छात्रा आराध्या कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. खास बात यह रही कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) में 100 प्रतिशत अंक तथा विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. वहीं नव्या ने 96 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें हिंदी विषय में 98 अंक शामिल हैं.

अन्य सफल विद्यार्थियों में कार्तिक (95.6%), करण सिंह (94.6%), अर्चना कुमारी (94.4%), मोहित प्रसाद (94.4%), खुशबू टुडू (94.2%), श्री सिंह (93.8%), संदीप कुमार (93.8%), दिव्या कुमारी (93.4%), ईशान कुमार (92.4%), राधा किशन (92.2%), साक्षी कुमारी (92%), प्रतिभा कुमारी (91.8%), आदित्य राज (90.8%), रिया कुमारी (90.6%), काजल कुमारी (90.4%), सुप्रिया कुमारी (90.4%) एवं आशुतोष कुमार (90.4%) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए.

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कुल 67 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कुल संख्या का लगभग एक-तिहाई है. विद्यालय का औसत परिणाम 73.85 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.45 प्रतिशत अधिक है.

उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया. साथ ही सीबीएसई की दो परीक्षा प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि असंतुष्ट विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं.

इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा. शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में एस.के. दुबे, अनिल ओझा, रामायण राय, वीरेंद्र प्रधान, सरोज सिंह, मीना श्रीवास्तव, अमित, चंदन, अजय तिवारी, राजेश पंडित सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!