
बक्सर: शहर के न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, गर्व और खुशी से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम अरुण कुमार सिंह के स्वागत से हुआ, जिन्हें विद्यालय के निदेशक सच्चिदानंद सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह, सचिव अनीता सिंह, प्राचार्य राजीव सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना का गायन शिक्षिका शिवानी सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने हर कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निरंतर अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
विद्यालय प्रबंधन के सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण होता है। वहीं प्राचार्य राजीव सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है।
सम्मानित छात्र-छात्राएं:
नर्सरी: अंश यादव, नित्या पांडे, अंशु कुमार
LKG: रियांश, प्रिंस अल्बर्ट, अर्पिता कुमारी, आयुषी कुमारी
UKG: आद्या सिंह, आदर्श कुमार, मयंक प्रताप सिंह, श्रीधा मिश्रा
कक्षा 1: शिवांश ओझा, निधि कुमारी, शिवांश कुमार
कक्षा 2: ज्ञांश कुमार, साक्षी कुमारी, रुद्र प्रताप सिंह
कक्षा 3: आर्यन सिंह, ज्योत्सना कुमारी, प्रियांशु चौधरी
कक्षा 4: पल्लवी कुमारी, आर्यन कुमार, शौर्य ठाकुर
कक्षा 5: अंश गुप्ता, रोहित कुमार, नैंसी पांडे
कक्षा 6: सृष्टि, वैभव वत्सल, श्रेया कुमारी
कक्षा 7: सिया कुमारी, तपस्या कश्यप, आयुष मिश्रा
कक्षा 8: सलोनी कुमारी, सक्षम सिंह, प्रियांशी शाक्या
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




