Others

बक्सर: रिजल्ट के बाद छात्रों को अविनाश दत्त की बड़ी सीख – घबराएं नहीं, आगे बढ़ें!

बक्सर: CBSE बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्र ऐसे भी हैं, जो मेधावी होने के बावजूद अपेक्षित अंक प्राप्त नहीं कर सके हैं। ऐसे छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। यह बातें दत्त क्लासेस के संचालक अविनाश दत्त ने गुरुवार को अपने छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केवल अंकों के आधार पर किसी भी छात्र की प्रतिभा का आकलन करना पूरी तरह गलत है। कई उदाहरण ऐसे देखने को मिले हैं, जहां कम अंक लाने वाले छात्र बाद में प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। कई प्रशासनिक अधिकारियों की मिसालें भी हैं, जिन्होंने सामान्य शैक्षणिक प्रदर्शन के बावजूद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में सफलता हासिल की है।
अविनाश दत्त ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों के अंक कम आए हैं, उन्हें विचलित होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। बल्कि इसे अनुभव के रूप में लेकर और अधिक मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

दत्त क्लासेस के छात्रों ने भी विभिन्न विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया है। सोशल साइंस में रिशु (93), सूरज (92) और अश्विन (90) अंक प्राप्त किए हैं। वहीं गणित में दिव्या (90), सूरज (90) और रिशु (90) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा सिमरन (81), विवेक (82), कुशल (80), आयुष्मान (80), खुशी (79) एवं ऋषिका (69) ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!