Others

एमपी उच्च विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेंटिंग प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम के जरिए छात्रों को दिया गया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

बक्सर नगर के एमपी उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का थीम “आवर पावर, आवर प्लैनेट” रखा गया, जिसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और स्वच्छ बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों को अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकें।

ज्ञात हो कि वर्ष 1970 से प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनूप कुमार, रजनीश पाठक, विनोद चौबे, रामेंद्र पांडेय, संदीप कुमार, अंजू, अनु कुमारी, अनीता कुमारी, नीता कुमारी, अशोक कुमार, मृदुला सिंह, रूबी कुमारी और तमन्ना प्रवीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!