
बक्सर:जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर सकारात्मक पहल देखने को मिली है। बक्सर के प्रतिष्ठित फाउंडेशन स्कूल, गुरदास मठिया द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की गई है।
इस योजना के तहत साइंस और कॉमर्स संकाय में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर एडमिशन फीस में भारी छूट दी जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि स्कूल प्रबंधन हमेशा से प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहा है। इसी दिशा में इस वर्ष यह विशेष स्कॉलरशिप योजना लागू की गई है, जिससे आर्थिक रूप से भी छात्रों को राहत मिल सके।
उन्होंने जानकारी दी कि 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं 80 से 89.9 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके अलावा 70 से 79.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह योजना सीमित समय के लिए लागू है। जो छात्र-छात्राएं 8 मई 2026 तक नामांकन सुनिश्चित कर लेते हैं, वे इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं न केवल छात्रों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं। खासकर ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में ऐसे प्रयास छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गौरतलब है कि फाउंडेशन स्कूल, गुरदास मठिया बक्सर अपनी गुणवत्ता शिक्षा और अनुशासन के लिए जाना जाता है। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन किया जाता है, जिससे वे अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से विद्यालय ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि यदि प्रतिभा को सही अवसर और दिशा मिले, तो हर छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।




