
बक्सर। जन सुराज पार्टी कार्यालय में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के मुख्य वक्ता शाहाबाद प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और निरंतर सक्रियता से ही संभव है। उनके संबोधन से उपस्थित युवाओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक संगठन के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं राज्य सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने संगठनात्मक अनुशासन और सामूहिक कार्यशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र यादव, हसन खान, धनंजय पासवान, शंभु नाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विजय कुमार पाठक, शंभु नाथ मिश्रा, फैयाज खान, विष्णु देव तिवारी, मनोज उपाध्याय, बनारसी बिहारी, छोटू पांडेय, दुर्गा आनंद मिश्रा, दीपक राय, प्रभात कुमार, शिव नंदन ठाकुर, सुभाष राम, धनजी उपाध्याय, नजीर खान, राजीव शर्मा, अमरेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, संजय सिंह, मनीष उपाध्याय, डॉ. जयशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




