BlogOthers

बक्सर में डेयरी किसानों के लिए आधुनिक सुविधाओं का केंद्र बना किसान डेयरी सॉल्युशंस

बक्सर: जिले के डेयरी किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधुनिक डेयरी उपकरण खरीदने के लिए किसानों को पंजाब, हरियाणा, पटना या बनारस का रुख नहीं करना पड़ेगा। बक्सर के अहिरौली बांध रोड स्थित किसान डेयरी सॉल्युशंस एवं डेयरी परामर्श केंद्र किसानों को एक ही स्थान पर आधुनिक डेयरी उपकरण और परामर्श उपलब्ध करा रहा है।

हनुमान मंदिर के निकट स्थित इस केंद्र में गाय एवं भैंस पालन से जुड़े आधुनिक उपकरण उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संस्थान के संचालक अरविंद कुमार पांडे एवं प्रिंस कुमार ओझा ने बताया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां मिल्किंग मशीन, चाफ कटर, फॉगर सिस्टम, काऊ मैट, डेयरी फार्म पाइपलाइन सिस्टम, फीडिंग इक्विपमेंट और पानी की व्यवस्था से जुड़े उपकरण उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से किसानों को डेयरी फार्मिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी और परामर्श भी दिया जाता है, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल किया जा सके।

संचालकों के अनुसार, संस्थान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीक से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे जिले में डेयरी व्यवसाय को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पता: अहिरौली बांध रोड, हनुमान मंदिर के निकट, बक्सर, बिहार।
संपर्क नंबर: 9288458464 / 9288087151

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!