BlogPolitics

नवनियुक्त सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा का नगर में हुआ भव्य स्वागत

बक्सर। भाजपा बक्सर नगर पूर्वी मंडल की ओर से भाजपा बिहार के नवनियुक्त प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बांग्ला घाट स्थित एक निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के बीच फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना बक्सर के सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने नगर मंडल की ओर से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम उनके लिए अविस्मरणीय है और इसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ कार्य करना होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उसके भीतर के कार्यकर्ता भाव, समर्पण और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है कि बक्सर के एक समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पांडेय, लक्ष्मण शर्मा, कंचन देवी, निक्कू तिवारी, सुशील राय, बटेश्वर मिश्रा, राहुल दुबे, रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, सुमित उपाध्याय, बलराम केसरी, महावीर गुप्ता, मयंक राज, परमेश्वर चौधरी और प्रिया राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!