BlogOthers

रोटरी क्लब बक्सर के 45वें अधिष्ठापन समारोह में निर्मल कुमार सिंह ने संभाली अध्यक्ष की कमान. 9 नए सदस्य हुए शामिल

बक्सर. रोटरी क्लब बक्सर का 45वां अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को ब्लॉक रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ. रोटरी जिला 3250 की गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग के आधिकारिक भ्रमण के दौरान नए सत्र 2026-27 के लिए रोटेरियन निर्मल कुमार सिंह ने रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. वहीं रोट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष सागर वर्मा और इंटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष हर्षिता ने भी पदभार ग्रहण किया.

समारोह का उद्घाटन रोटरी जिला गवर्नर अनु नारंग. पूर्व मंडलाध्यक्ष संदीप नारंग. सहायक मंडलाध्यक्ष टी.एन. चौबे एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘सार्थक’ का भी विमोचन किया गया.

मुख्य अतिथि अनु नारंग ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर ने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. रोटरी सहेली सेंटर. डुमरांव का रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल. प्रताप सागर स्थित मेथाडिस्ट अस्पताल में डायलिसिस सेंटर तथा बक्सर में ब्लड बैंक जैसे स्थायी प्रोजेक्ट क्लब की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास ऐसे स्थायी प्रोजेक्ट्स पर रहेगा. जिनसे समाज में दीर्घकालिक बदलाव आए. उन्होंने गांवों तक विकास की किरण पहुंचाने. स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने. सरकारी विद्यालयों के विकास. जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें. बैग व साइकिल उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने की बात कही.

समारोह के दौरान रोटरी क्लब बक्सर में नौ नए सदस्यों को शामिल किया गया. इनमें डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी. डॉ. अंजली पांडे. संत मैरी स्कूल के प्राचार्य डोमिनिक अमलान. इंजीनियर राहुल राघवन. नेहा सिंह. श्यामला पाठक. राजन खेतान. सुमित कुमार और शमशाद अली शामिल हैं. नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर सदस्यता दिलाई गई. इसके साथ ही क्लब की कुल सदस्य संख्या बढ़कर 86 हो गई.

समारोह में रोटरी एवं रोट्रैक्ट के पदाधिकारियों के अलावा बिहारशरीफ. बलिया और अन्य क्लबों से आए प्रतिनिधि. शहर के गणमान्य नागरिक. चैंबर ऑफ कॉमर्स. लायंस क्लब तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन मीना सिंह ने किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!