BlogOthers

छात्रों के संघर्ष की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने जताई खुशी, बोले- ‘यह तो अभी अंगड़ाई है, आगे बहुत बड़ी लड़ाई है’

बक्सर छात्रों के संघर्ष की जीत पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देश के युवाओं की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष और सत्य की विजय बताया है. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज के सामने अंततः सरकार को झुकना पड़ा और छात्रों की मांगों को अनदेखा करना संभव नहीं रहा.

पंकज उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और देश के भविष्य के साथ खड़ी रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ते रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों का मौजूदा संघर्ष भी उसी निरंतर प्रयास और जनदबाव का परिणाम है.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था और बढ़ते जनाक्रोश के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से हटना पड़ा. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

उन्होंने कहा, “यह तो अभी अंगड़ाई है, आगे बहुत बड़ी लड़ाई है. देश बदलाव चाहता है. देश की जनता भ्रष्टाचार, अहंकार और जनविरोधी नीतियों से मुक्ति चाहती है. अब समय आ गया है कि युवाओं, छात्रों और आम जनता की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.”

उन्होंने संघर्षरत छात्रों, युवाओं और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगे भी हर अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!