BlogOthers

बक्सर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिव शिष्य

बक्सर. वैश्विक शिव शिष्य परिवार, छोटका नुआव के तत्वावधान में रविवार को दीदी नीलम आनंद मां के 74वें अवतरण दिवस के अवसर पर ‘सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम’ अभियान चलाया गया. इसके तहत जन-जागरूकता पैदल मार्च के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान में सैकड़ों की संख्या में शिव शिष्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया.

कार्यक्रम की शुरुआत सदर प्रखंड के नुआव से हुई. हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर शिव शिष्य पैदल मार्च में शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया. जन-जागरूकता पदयात्रा नया बाजार मठिया मोड़ पहुंचकर संपन्न हुई.

27 जुलाई को देशभर में पौधारोपण का संकल्प

कार्यक्रम में वैश्विक शिव शिष्य परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना मानव जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. दीदी नीलम आनंद मां के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष शिव शिष्य पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं.

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को देशभर में शिव शिष्य दीदी नीलम आनंद मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेंगे. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

पौधारोपण अभियान का आयोजन संयोजक चंदन कुमार के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में कुमारी निर्मम, निर्मला देवी, रानी देवी, रीता देवी, शिवांशु, आनंद, श्रीभगवान चौधरी, गीता देवी, बेबी देवी, शैलेंद्र वर्मा, शुभम, अजय चौबे, राजू प्रसाद, अशोक केसरी, राजेश जी, श्याम बिहारी राम, शिवजी, गुड़िया राम, अवध, निर्मला, खुशी समेत सैकड़ों शिव शिष्यों ने हिस्सा लिया. सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!