BlogOthers

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

बक्सर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रातः वंदना सभा में मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह एवं उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिकता, अनुशासन, अपनत्व और साहस की भावना विकसित होती है। साथ ही हार से सीखने और जीत के बाद आगे बढ़ने का जुनून भी पैदा होता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, लूडो, शतरंज, रस्सी कूद सहित विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग और टीम भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सोमवार को प्रातः वंदना सभा में पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वर चंद्र, विवेक राय, अमित राय, अविनाश कुमार, सत्येंद्र उपाध्याय, मदन पाण्डेय, अनूप चौबे, राजन गुप्ता, रोहिणी प्रिया बिसेन, ज्योति मिश्रा, देवेश कुमार, अखिलेश राय, दिनेश शर्मा, सूरज कुमार एवं अजीत श्रीवास्तव समेत विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थियों का योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!