
बक्सर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजकर शामिल हुए। नन्हे बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और आकर्षक रूप ने सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में अपनी प्रस्तुतियां देकर जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल रहा। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय के जयप्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक त्योहारों से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनसे जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दी गयीं।

मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रतीक्षा कुमारी, सोनी तिवारी, संध्या कुमारी, रेखा राय, विभा सिंह, रीति सिंह, अंबिका सिंह, अपराजिता, अंकित सिंह, पुष्पा सिंह, शालू सिंह एवं रितिका सिंह समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।




