BlogOthers

फाउंडेशन स्कूल में करियर गाइडेंस व कॉमर्स अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

बक्सर। फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं कॉमर्स अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉमर्स, अकाउंटेंसी, सीए फाउंडेशन, उद्यमिता, व्यवसाय तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में उपलब्ध करियर के अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार मिश्रा, प्राचार्य मनोज कुमार त्रिगुण, चार्टर्ड अकाउंटेंट पवन कुमार, आईटीआई कॉलेज के निदेशक संतोष पाठक एवं एक्सीलेंस हेड एसके दुबे मौजूद रहे। इस दौरान पीजीटी कॉमर्स शिक्षक शिवम आदित्य, शैलेन्द्र कुमार ओझा एवं अमित गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में सीए फाउंडेशन की प्रारंभिक तैयारी, स्व-अध्ययन, विषयों की मूल अवधारणाओं की समझ और समस्या समाधान कौशल के महत्व पर चर्चा की गयी। विद्यार्थियों को अपने रुचि, उद्देश्य और करियर लक्ष्य को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अकाउंटेंसी की व्यावहारिक उपयोगिता समझाने के लिए बैंक रिकन्सिलिएशन स्टेटमेंट (बीआरएस) और कैश बुक जैसे विषयों के उदाहरण दिये गये। बताया गया कि इनका वास्तविक कारोबारी और वित्तीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपयोग होता है।

कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को बताया गया कि एआई एक सहायक उपकरण है, मानव कौशल का विकल्प नहीं। भविष्य में पेशेवर निर्णय क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, संचार एवं प्रबंधन कौशल का महत्व बना रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन, कौशल विकास एवं समय रहते करियर की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीए, व्यवसाय और उद्यमिता समेत विभिन्न करियर विकल्पों को समझने तथा बेहतर करियर निर्णय लेने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!