BlogOthers

युसुफ अंसारी बने मुरार के नये थानाध्यक्ष

बक्सर. पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत पुलिस अवर निरीक्षक युसुफ अंसारी को मुरार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले वह पुलिस कार्यालय स्थित वाहन चोरी कोषांग में कार्यरत थे. युसुफ अंसारी पूर्व में राजपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

मुरार की पूर्व थानाध्यक्ष नेहा कुमारी के निलंबन के बाद युसुफ अंसारी को थाना की कमान सौंपी गयी है. नये थानाध्यक्ष के सामने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी. साथ ही थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर रहेगा.

पुलिस अधीक्षक ने युसुफ अंसारी को 24 घंटे के अंदर नये पद पर योगदान करने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. उनके पदभार संभालने के बाद थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!