किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का ‘त्योहार धमाका ऑफर’, लकी ड्रॉ में स्कूटी और कार जीतने का मौका

बक्सर। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों की खरीदारी को खास बनाने के लिए शहर के पिपरपाती रोड स्थित एक्सिस बैंक के समीप किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से विशेष ‘त्योहार धमाका ऑफर’ पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आभूषणों की खरीदारी पर आकर्षक उपहारों के साथ लकी ड्रॉ के माध्यम से दो स्कूटी और एक कार जीतने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। त्योहार को देखते हुए प्रतिष्ठान में सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।
इस संबंध में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि धनतेरस और दीपावली को लेकर ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए आभूषणों की विशेष रेंज तैयार की गई है। प्रतिष्ठान में पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ आधुनिक और लेटेस्ट डिजाइन के सोने एवं हीरे के आभूषण उपलब्ध हैं। यहां ग्राहक त्योहारों के अलावा शादी-विवाह और अन्य खास अवसरों के लिए भी अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को विशेष राहत देने के उद्देश्य से डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज की सुविधा दी जा रही है। वहीं, गोल्ड ज्वेलरी पर भी काफी कम मेकिंग चार्ज रखा गया है। इसके साथ ही प्रतिष्ठान में पुराने एवं नए चांदी के सिक्कों की भी उपलब्धता है, जिससे धनतेरस पर शुभ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी विकल्प मिल सकेंगे।

प्रोपराइटरों ने बताया कि ‘त्योहार धमाका ऑफर’ के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसमें दो स्कूटी और एक कार आकर्षक इनाम के रूप में रखी गई है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी पहुंचकर आभूषणों की शानदार रेंज के साथ विशेष ऑफर का लाभ उठाएं।




