Others

समय पर सीपीआर से बच सकती है जिंदगी, साबित खिदमत अस्पताल में 50 लोगों को प्रशिक्षण

बक्सर। साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल, चीनी मिल बक्सर में डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया. इस दौरान लोगों को सीपीआर के महत्व एवं आपात स्थिति में इसकी जीवनरक्षक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई.

इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि घर, यात्रा, बस या सार्वजनिक स्थान पर किसी व्यक्ति का अचानक हृदय रुकना गंभीर आपात स्थिति है. ऐसे समय में शुरुआती सहायता एवं समय पर सीपीआर मिलने से जीवन बचने की संभावना बढ़ जाती है. उन्होंने हार्ट अटैक एवं कार्डियक अरेस्ट के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि सीपीआर की आवश्यकता कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में होती है.

डॉ. आलम ने बताया कि संस्थान की ओर से समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं. प्रयास है कि इस अभियान को प्रत्येक माह जारी रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग आपात परिस्थितियों में सहायता करने के लिए जागरूक एवं सक्षम बन सकें. उन्होंने कहा कि सीपीआर की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए. सही समय पर उठाया गया कदम किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

शिविर में अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों में चिंता, कृष्णा, बलेश्वर, सनी, सुंदरवास, शांति, रेनू, अफसाना एवं इंद्रासन सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी शामिल रहे. मौके पर डॉ. मनीष कुमार, डॉ. दिलशाद आलम एवं डॉ. उज्ज्वल उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने की अपील की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!