Blog

बक्सर विधानसभा: भाजपा प्रत्याशी आनन्द मिश्रा 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, भाजपा कार्यालय में हुई तैयारियों की बैठक

बक्सर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बक्सर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार के रूप में पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा को अपना सिंबल आवंटित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय, अहिरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक और प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने की। आनन्द मिश्रा का जिला अध्यक्ष भुवन ने माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया। बैठक में मंचासिन अतिथि के रूप में सतीष गौतम (सांसद, अलिगढ), भानु प्रताप वर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री), सतीष त्रिपाठी, मिना कुशवाहा, शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह, और धनञ्जय त्रिगुण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में आनन्द मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य बक्सर के आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करना है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों, व्यवसायियों और मजदूरों के लिए आर्थिक विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मिश्रा ने बक्सर को शिक्षित और विकसित विधानसभा बनाने की योजना का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए बक्सर को बिहार के मानचित्र पर विकसित विधानसभा के रूप में स्थापित किया जाए।

आनन्द मिश्रा ने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की कि वे 17 अक्टूबर को उनके नामांकन के अवसर पर उपस्थित होकर आशीर्वाद दें।

बैठक में बक्सर जिला ईकाई के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, प्रभारी और भाजपा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!