BlogCrimeOthers

बहुजन महापंचायत को सफल बनाने के लिए बैठक, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बक्सर: आगामी 5 जुलाई को भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित लालबिहारी मैदान में आयोजित होने वाली बहुजन महापंचायत को सफल बनाने को लेकर सोमवार को बक्सर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुजन महापंचायत का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना, अधिकारों की रक्षा करना तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इसके माध्यम से एकता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती का संदेश समाज के बीच पहुंचाया जाएगा.

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि यह महापंचायत समाज को संगठित करने और उसकी आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अपील की कि वे 5 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में जगदीशपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं.

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सामाजिक परिवर्तन संभव है और समाज के हितों की लड़ाई को मजबूती मिल सकती है. बैठक में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि बहुजन महापंचायत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और गांव-गांव जाकर लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिंह, शिवप्रसाद कुशवाहा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!