CrimeOthers

अंबेडकर जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

एनएसएस के तत्वाधान में छात्रों ने रखे विचार, बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि

बक्सर: अंबेडकर जयंती के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी श्री मंगल सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मी जगन्नाथ राम एवं मदन सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इनमें साजिद खान, आशुतोष कुमार, आकाश कुमार, ओम ऋषि, किरण मौर्य, रुकैया, सोनल कुमारी, रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी, प्रिया कुमारी और मेधा कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!