पत्रकार विवेक कुमार सिन्हा की 13वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा व रक्तदान शिविर आयोजित
बक्सर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ब्लड बैंक में 10 लोगों ने किया रक्तदान

बक्सर: जिले के प्रख्यात पत्रकार स्वर्गीय विवेक कुमार सिन्हा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विवेक सिन्हा स्मृति संस्थान के तत्वावधान में स्मृति सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उनके पैतृक गांव चुरामनपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, बार एसोसिएशन बक्सर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया गया।
स्मृति कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा एवं बक्सर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र नाथ की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान अधिवक्ता विनय सिन्हा ने कहा कि विवेक कुमार सिन्हा एक होनहार और संघर्षशील पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी लेखनी की धार से कभी समझौता नहीं किया और हमेशा समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया।
कार्यक्रम के तहत स्थानीय जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में विमल कुमार सिंह, राकेश कुमार, शुभम कुमार, शुभम ओझा, अविनाश कुमार, अभिनव वशिष्ठ, सरोज कुमार, प्रकाश पासवान और सोहैल खान शामिल रहे।
इस अवसर पर उज्जवल सिन्हा, दीपांकर सिन्हा, अखौरी सुशील सिन्हा, रणवीर सिंह, अर्जुन, पप्पू पासवान, सूर्यकांत पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, धीरज पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




