
बक्सर. धनतेरस एवं दीपावली को लेकर शहर के जमुना चौक स्थित आरके ज्वैलर्स में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और ज्वेलरी के नए कलेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं. त्योहार के साथ-साथ शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए प्रतिष्ठान की ओर से गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर विशेष योजनाएं शुरू की गयी हैं.
आरके ज्वैलर्स के प्रोपराइटर विनय कुमार ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर डायमंड की किसी भी ज्वेलरी पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का ऑफर दिया जा रहा है. ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाकर अपनी पसंद के डायमंड आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि शादी-विवाह के लिए ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है. ऐसे ग्राहकों को 9.9 प्वाइंट मेकिंग चार्ज में आभूषण उपलब्ध कराने की योजना है. इससे शादी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अपनी पसंद के डिजाइन चुनने के साथ बचत का भी अवसर मिलेगा.

छोटी-छोटी बचत से भविष्य की प्लानिंग पर जोर
विनय कुमार ने बढ़ती सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को नियमित रूप से छोटी-छोटी राशि बचाकर सोने में निवेश करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत को सोने में निवेश कर भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं. सोने की कीमतों में लगातार होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए यह भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.
पुराने आभूषणों की प्योरिटी के अनुसार 100% रिफंड
पुराने सोने के आभूषणों को लेकर भी प्रतिष्ठान की ओर से विशेष सुविधा दी जा रही है. प्रोपराइटर ने बताया कि ग्राहकों को उनके पुराने आभूषणों की प्योरिटी के अनुसार 100 प्रतिशत रिफंड दिया जायेगा. इससे पुराने आभूषणों को बदलकर नये डिजाइन की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलेगी.
गोल्ड और डायमंड के नये कलेक्शन उपलब्ध
आरके ज्वैलर्स में त्योहार और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी के नये और आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं. अलग-अलग डिजाइन और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी की विविध रेंज तैयार की गयी है.
प्रोपराइटर विनय कुमार ने ग्राहकों से त्योहार एवं शादी-विवाह की खरीदारी के लिए प्रतिष्ठान में उपलब्ध कलेक्शन देखने और विशेष ऑफरों का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार ज्वेलरी उपलब्ध कराने के साथ खरीदारी को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.



