BlogOthers

अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बेटे को जन्म

बक्सर. सूरत से दानापुर जा रही गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में रविवार को एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया. महिला को ट्रेन में तेज प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलते ही बक्सर कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया. डॉक्टर हरिओम पाठक की सूझबूझ और त्वरित पहल से ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के मुगलसराय से रवाना होने के बाद बक्सर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला तेज प्रसव पीड़ा से परेशान है. सूचना मिलते ही डॉक्टर हरिओम पाठक ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया और ट्रेन को बक्सर स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रुकवाया. इसके बाद डॉक्टर की देखरेख में ट्रेन के अंदर ही महिला का सफल प्रसव कराया गया. महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया.

प्रसव के बाद महिला और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया. दोनों की स्थिति सामान्य बतायी गयी. प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन को दानापुर के लिए रवाना कर दिया गया. महिला को सलाह दी गयी कि दानापुर पहुंचने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना और नवजात का स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं.

त्वरित पहल से सुरक्षित हुआ प्रसव

बक्सर कंट्रोल रूम, स्टेशन मास्टर और डॉक्टर हरिओम पाठक की तत्परता से समय रहते महिला को चिकित्सकीय सहायता मिल गयी. ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!