BlogOthers

कनक सोलर एनर्जी का सौर मेले में रहा खास आकर्षण, ‘मिशन प्रभाकिरण’ से हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर जोर

नगर भवन में लगा सौर मेला, सूर्य घर योजना की दी जानकारी, लोगों ने सोलर पैनल व सब्सिडी के बारे में जाना

बक्सर. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर भवन, बक्सर में सौर मेले का आयोजन किया गया. मेले में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सोलर वेंडर्स, विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मेले में लोगों को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, योजना के लाभ, सब्सिडी और सोलर सिस्टम की क्षमता से संबंधित जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई. जिला पदाधिकारी साहिला ने हरी झंडी दिखाकर सोलर रथ को रवाना किया. इसके बाद नगर भवन में दीप प्रज्वलित कर सौर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया.

सौर ऊर्जा अपनाने की डीएम ने की अपील

मेले को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर स्वच्छ और प्रदूषण रहित ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं. इससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और बिजली बिल में भी बचत की जा सकती है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से स्वयं अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने और अपने क्षेत्र के लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

‘मिशन प्रभाकिरण’ से हर घर की छत तक सौर ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य

बक्सर में अधिक से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की ओर से ‘मिशन प्रभाकिरण’ की शुरुआत की गयी. अभियान के माध्यम से जिले के लोगों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की गयी. डीएम ने बक्सर को सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने के लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है.

कनक सोलर एनर्जी का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

सौर मेले में विभिन्न कंपनियों और सोलर सिस्टम से जुड़े डीलरों की ओर से स्टॉल लगाये गये थे. इनमें कनक सोलर एनर्जी का स्टॉल लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. यहां लोगों को घरेलू उपयोग के लिए सोलर पैनल, सोलर सिस्टम की क्षमता, स्थापना प्रक्रिया, आवश्यक उपकरण, योजना के तहत मिलने वाले लाभ और सब्सिडी की जानकारी दी गयी.

कनक सोलर एनर्जी के प्रोपराइटर राजन तिवारी ने मेले में पहुंचे लोगों को उनकी बिजली खपत के अनुसार उपयुक्त सोलर सिस्टम के चयन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी का लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है. लोगों ने सोलर सिस्टम की क्षमता, बिजली उत्पादन, स्थापना, रखरखाव और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे, जिसका राजन तिवारी ने जवाब दिया.

सोलर पैनल व सब्सिडी की जानकारी लेने पहुंचे लोग

मेले में पहुंचे लोगों में अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने को लेकर उत्साह दिखा. लोगों ने विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर सोलर सिस्टम की क्षमता, कीमत, स्थापना और रखरखाव के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी ली. कई लोगों ने अपनी घरेलू बिजली खपत के अनुसार कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम उपयुक्त होगा और इससे बिजली बिल में कितनी बचत हो सकती है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की.

जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जुड़ने का आग्रह

जिला प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों को भी सौर ऊर्जा अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया. बक्सर और डुमरांव नगर क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के साथ जिले की विभिन्न पंचायतों के मुखिया भी मेले में मौजूद रहे. डीएम ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

बैंक अधिकारियों ने बतायी वित्तीय प्रक्रिया

मेले में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. लोगों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं और बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. इससे लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए आवश्यक वित्तीय प्रक्रिया को समझने में मदद मिली.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, मुख्य अभियंता (परियोजना), सहायक समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, विद्युत अधीक्षण अभियंता, आरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बक्सर, जिला अग्रणी बैंक के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, नगर निकायों के वार्ड पार्षद, नगर अध्यक्ष, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सोलर वेंडर्स सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सौर मेले के माध्यम से जिला प्रशासन ने लोगों को स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया. वहीं, स्थानीय सोलर वेंडर्स ने लोगों को रूफटॉप सोलर की व्यावहारिक जानकारी दी. ‘मिशन प्रभाकिरण’ के माध्यम से बक्सर में सौर ऊर्जा को जन-अभियान बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल से आने वाले दिनों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!