CrimeOthers

चलती ट्रेन में बच्ची के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भाग रहे युवक को आरपीएफ ने दबोचा

बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में गठित विशेष निगरानी टीम ने एक झपटमार को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया।

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी करण सिंह की टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 3 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से अचानक यात्रियों द्वारा “चोर-चोर” का शोर सुनाई दिया। शोर सुनते ही आरपीएफ जवान सक्रिय हो गए और प्लेटफार्म संख्या 2-3 के बीच भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम चंदन कुमार (28 वर्ष), ग्राम गगोरा, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर निवासी बताया। इसी बीच पीछे से दौड़ते हुए पहुंचे यात्री राजेश पटेल, निवासी उजियार कुतुबपुर, थाना नरही, जिला बलिया ने बताया कि उनकी पत्नी गोद में बच्ची को लिए हुई थीं। उसी दौरान आरोपी ने बच्ची के गले में पहना सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर तोड़ लिया और भागने लगा। हल्ला करने पर आरपीएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया।

आरपीएफ टीम द्वारा युवक की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक सोने का लॉकेट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लालच में चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!